हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को किया गया याद, नेहरू युवा केन्द्र ने किया दौड़ स्पर्धा आयोजित

बिलासपुर. पथरिया– हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पथरिया विकासखण्ड के बेलखुरी में नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर द्वारा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया। दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर (पुरुष वर्ग), 800 मीटर (बालिका वर्ग) व 800 मीटर (पुरुष वर्ग) शामिल रहा। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बालिका साहू सदस्य,श्रम कल्याण मंडल आयोग छत्तीसगढ़ शासन व विशिष्ट अतिथि भाजयुमो पथरिया महामंत्री युगल सिंह राजपूत रहे।कार्यक्रम में पहले प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर अपना प्रतिभा दिखाया।अतिथियों द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद व स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर धूप प्रज्वलित माल्यापर्ण किया। ततपश्चात पुरस्कार वितरण की शुरुआत हुई जिसमें अतिथियों का स्वागत यूथ क्लब के सदस्यों ने किया।इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के नेशनल यूथ ब्लॉक वालेंटियर कुशाल यादव ने खिलाड़ियों समेत अतिथियों को फिट इंडिया का शपथ दिलाया। जिसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बालिका साहू द्वारा युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमेशा हमे अनुशासन,सकारात्मक ऊर्जा व फिट रहने का मंत्र देता है। खेल कोई भी हो लगन से खेलना चाहिए। युवाओं को खेल के प्रति अभिरुचि होनी चाहिए, फिट रहने के लिए हमेशा आधा घण्टा अपने शरीर को देना चाहिए,उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। वही विशिष्ट अतिथि युगल सिंह राजपूत ने खेल दिवस की शुभकामनाएं दिया और आने वाले दिनों में बेहतर रूप से खेल के प्रति जुड़ने का युवाओं से आव्हान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत हुए, जिसमें 1600 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मनीष ध्रुव, द्वितीय भोजराम, तृतीय राजेश, चतुर्थ सुखदेव, पंचम स्थान नितेश मरकाम रहे। साथ ही 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अमरीका मरावी, द्वितीय कीर्ति नेताम,तृतीय प्रियंका मरावी, चतुर्थ पिंकी मरावी व पंचम स्थान सीनू नेताम रही। वही 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मनीष ध्रुव, द्वितीय यशवंत, तृतीय राजेश, चतुर्थ आशीष भास्कर रहे। पहले से पांचवे स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभावान प्रतिभागियों मोमेंटो, प्रमाण-पत्र,मेडल से सम्मानित किये गए। यह आयोजन नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के मार्गदर्शन में हुवा! कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खेमसिंह राजपूत ने किया वही आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डुकेश साहू, सचिव दौलत सिंह राजपूत ने किया, इस मौके पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पथरिया संयोजक अजय यादव, शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत, रितेश कुमार, हरिकिशन,एवं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के सभी सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।

You May Also Like