एसपी पाण्डेय ने चेताया: जिले के इस तालाब में मगरमच्छ है, जान जोखिम में न डाले.

जांजगीर-चांपा. सावन के महीने में रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी - तलाबों के बढ़े जल स्तर में खतरा मंडराने लगा है। जिले के खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी है।


प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि फिलहाल तालाब के आसपास न जाएं और तालाब में उतरने से पूरी तरह बचें। खासकर बच्चों और मवेशियों को तालाब के पास न जाने देने की अपील की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.


एसपी ने की अपील.


पुलिस कप्तान विजय पाण्डेय ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को लेकर किसी तरह का जोखिम न लें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





You May Also Like

error: Content is protected !!