• बैठक के माध्यम से समस्या और सुझाव पर चर्चा.
बिलासपुर. जिले डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह की प्रहार पुलिसिंग को और चुस्त दुरुस्त करने बीट सिस्टम लागू किया गया है ताकि किसी विपरीत परिस्थिति में बीट पर मौजूद पुलिस स्टॉफ से ही पहला संपर्क हो सके और किसी भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस एक्टिव हो जाए।
इसी बीट सिस्टम को और मजबूत बनाने डीआईडी व एसएसपी रजनेश सिंह अब अलग अलग थाना इलाकों में जाकर बीट सिस्टम की आवश्यकता पब्लिक को समझा रहे हैं। बीते शनिवार को बीट सिस्टम को साझा करने
थाना सरकंडा क्षेत्र के अंबा कॉलोनी में डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह ने आम नागरिकों की बैठक ली और स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा मुद्दों एवं सुझावों पर सीधा संवाद किया।
श्री सिंह ने बीट पुलिसिंग को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कहा कि जिले में बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूरे जिले के सभी थानों मे विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अंबा कॉलोनी में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों की बैठक में नागरिकों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था, असामाजिक गतिविधियों, यातायात समस्याओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों के संबंध में विस्तृत चर्चा की, उपस्थित लोगों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं साझा की गईं, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बीट प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से संपर्क स्थापित करें, सूचना संकलन को सुदृढ़ करें तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
एसएसपी सिंह ने कहा.
बीट सिस्टम का फीड बैक लोगों से चर्चा कर लिया जा रहा है । बीट के कर्मचारी ही पुलिस का सबसे पहला संपर्क व्यक्ति है । इसके साथ कभी भी कोई भी समस्या होने पर उसे तत्काल अवगत कार्य जा सकता है पुलिस की बाकी सभी व्यवस्थाएं तो है ही जैसे dial 112, police patroling इत्यादि।
ऐसे समझिए बीट सिस्टम.
पुलिस के बताए अनुसार.




