मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों का आज करेंगे लोकार्पण, रामायण महोत्सव का होगा शुभारंभ

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना के तहत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सीतामढ़ी-हरचौका में  राम वाटिका, अधोसंरचना विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यों का सपना साकार होने जा रहा है। कल 09 सितंबर को मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 1.30 बजे सीतामढ़ी मंदिर परिसर हरचौका में इन कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इस मौके पर रामायण महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे। कोरबा लोकसभा के सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं बस्तर लोक सभा सांसद  दीपक बैज अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री  मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, वाणिज्य कर मंत्री  कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  रूद्रकुमार गुरू, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे। इसी प्रकार विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव  अम्बिका सिंहदेव,  चिंतामणि महाराज,  विकास उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ पर्यटन के उपाध्यक्ष  चित्ररेखा साहू, सदस्य  निखिल द्विवेदी,  नरेश ठाकुर, अंकित बागबाहरा,  नैना गवेल,  नीति सिंह, जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर  कंचन जायसवाल, जनपद पंचायत भरतपुर की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बैगा, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष श्री विनय शंकर सिंह, नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जनपद पंचायत खडगवां की अध्यक्ष श्रीमती सोनवती उर्रे, जिला पंचायत कोरिया की सदस्य  उषा सिंह करियाम, रविशंकर सिंह,  फूलमती सिंह, श्री दृगपाल सिंह उईके, नगर पंचायत झगराखाण्ड के अध्यक्ष  रजनीश पाण्डे, नगर पंचायत नई लेदरी की अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, नगर पंचायत खोंगापानी के अध्यक्ष श् धीरेन्द्र विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत हरचौका की सरपंच श्रीमती पूनम सिंह, सीतामढ़ी-हरचौका मंदिर समिति के अध्यक्ष  लालसाय सिंह मरावी विशिष्ट अतिथि होंगे।

You May Also Like