छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल चुनाव में विवेक सारस्वत की जीत, GST मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन दुर्ग में हुआ, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सीए, सीएमए एवं कर सलाहकारों की सहभागिता रही। अधिवेशन के बाद छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का चुनाव हुआ, जिसमें रायगढ़ के विवेक सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रायपुर से गोपाल कृष्ण तावनिया प्रदेश महासचिव चुने गए।


अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के केंद्रीय जीएसटी के तकनीकी सदस्य सतीश अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता मूलचंद जैन ने की। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता राजेश्वर राव ने की, जिसमें जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया। विशेषज्ञ वक्ता अधिवक्ता संजय शर्मा ने जीएसटी अधिनियम 2017 के प्रावधानों, निरीक्षण, तलाशी एवं जब्ती से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा




की





You May Also Like

error: Content is protected !!