प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले शव; पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया।


मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।


You May Also Like

error: Content is protected !!