छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने आशा सिंह को कोरबा के पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा..

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने राज्य भर में महिला कांग्रेस के पर्यवेक्षको की सूची जारी की है। उषा रंजन श्रीवास्तव कार्यालय प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के अलग अलग जिलों से महिलाओं को जिलेवार नियुक्त किया गया है।

वही शहर की जुझारू व कांग्रेस पार्टी से वर्षों से जुड़ी समाज सेविका आशा सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें कोरबा का पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा है। महिला कांग्रेस ने 29 जिलों में महिलाओं पर्यवेक्षको की कमान सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद आशा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस आलाकमान और राज्य के मुखिया भूपेश बघेल समेत महिला कांग्रेस की विंग का आभार जताया है उन्होंने कहा की पार्टी की उन्नति और सरकार के कामकाज को हर वर्ग तक पहुचाया जाएगा।

You May Also Like