ब्रेकिंग – बीजेपी नेता अमर अग्रवाल के नगर घोषणा पत्र पर MLA पांडेय ने पूछा सवाल.

बिलासपुर. पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधान सभा से बीजेपी से प्रत्याशी अमर अग्रवाल के द्वारा 23 बिंदुओं के नगर विकास घोषणा पत्र जारी करने के कुछ ही देर बाद नगर विधायक व और कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय एक्शन मूड में आ गए हैं। विधायक पांडेय ने अमर अग्रवाल की प्लानिंग को कटघरे में खड़ा कर बडी सादगी और आदर सम्मान से सवाल पूछा है।

नगर विधायक पांडेय सवाल पूछ रहे की.

सेठ अमर अग्रवाल से सिर्फ एक स्पष्ट सवाल.

बिलासपुर के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है।
उसमें एक बिंदु यह है कि बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी बनाएंगे और दूसरी ओर सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की घोषणा कर रहे हैं।

सेठ शायद आपको यह जानकारी नहीं है कि बी ग्रेड सिटी के लिए नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या 20 लाख होनी चाहिए।

यदि आप सरकंडा को अलग नगर निगम बनाएंगे तो बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी कैसे बनाएंगे।

जवाब दें.

You May Also Like