अमर ने प्रदेश और शहरवासियों से कहा हैप्पी विजयादशमी.

बिलासपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दशहरा के पावन पर्व विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दी ,श्री अग्रवाल ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी के पावन पर्व पर हम संकल्प ले कि इस पर्व पर बुराईयों को त्यागकर अच्छाईयों को अपने जीवन पर ग्रहण करने का शुभ अवसर है। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रदेश एवं शहर वासियों के सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महिला विंग ने किया कन्या भोज.

भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा नवरात्रि के पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया गया सर्वप्रथम कन्याओं के चरण धोकर आलता लगाकर पूजा अर्चना कर कन्या भोज कराया गया साथ ही कन्याओं को श्रृंगार का सामान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजिका श्रीमती सीमा पांडे, बेटी बचाओ के सदस्य नुसरत जहां शिवांगी शुक्ला श्यामली भारत मंजू मिश्रा रश्मि चंद्रा सुजल भारत श्रीजा गायकवाड आयुषी गायकवाड संदीप शुक्ला रामेश्वरी कश्यप पूजा ध्रुव के अलावा दीपिका भोसले आशीष मिश्रा नवीन म्हस्के सुषमा हामिल उषा उइके सीमा भोंसले सहित आमजन उपस्थित थे।

You May Also Like