आज की बड़ी खबरें: CM विष्णुदेव साय करेंगे हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, प्रदेशभर में मनेगी गोवर्धन पूजा; अंबेडकर अस्पताल में OPD सेवाएं फिर होंगी शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह जशपुर में रहेंगे, जहां कांसाबेल के पंगरो गांव पहुंचकर हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे और NIT रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे. यहां वे MACIEET का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम जशपुर से शुरू होकर रायपुर तक रहेगा.


आज प्रदेशभर में मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गौवंश की होगी पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रदेशभर में घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी. सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी. इसके बाद गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला पहनाई जाएगी और विशेष पकवान खिलाए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. यह पर्व खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है. ग्रामीण अंचलों में लोकरीति और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाया जाएगा. इस दौरान किसान अपने पशुधन की पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ किसानों की उन्नति की कामना की है. मुख्यमंत्री ने इस पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया.



आज से अंबेडकर अस्पताल में नियमित OPD सेवाएं फिर शुरू

रायपुर. दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के बाद आज 10 नवंबर (मंगलवार) से अस्पताल में ओपीडी की नियमित सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. पिछले दो दिनों से सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी बंद थी. हालांकि, इस दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे संचालित रखी गई थीं.

You May Also Like

error: Content is protected !!