मुंगेली। स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगारंग व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 11 वें वर्ष का आयोजन आज 27 नवंबर से वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में सायं 5 बजे उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शुभारंभ होगा। 7 दिवसीय मुंगेली व्यापार 3 दिसंबर तक आयोजित होगा।
मुंगेली व्यापार मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। लोग इसे मुंगेली का त्यौहार जैसे नाम से जानने लगे हैं। स्टार्स आफ टूमारो टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि मेले की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बार मेला स्थल को नया रूप दिया गया है। मंच को इस वर्ष ‘समृद्धि छत्तीसगढ़’ का थीम दिया गया है। मेला घूमने आने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए थोड़ा विस्तारित किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है, लोगों को बहुत पसंद आएगा।
टीम के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि हमारी टीम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर करने की कोशिश करती है। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मुंगेली व्यापार मेला में जिले की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की योजना की जाती है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली, समूह नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी गीत गायन एवं ओपन माइक, ब्राइडल मेकअप, मिस एवं मिस्टर मुंगेली, हेयर स्टाइल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता जैसे आयोजन नियोजित किये गए हैं।
वहीं प्रतिदिन रात्रि को नागरिकों के लिए स्वस्थ मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई देगी, जिसके अंतर्गत 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोककला मंच अंजोर के माध्यम से गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच सोनहा माटी (भूपेंद्र जायसवाल) की टीम की प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर को छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य देखने को मिलेगा। 30 नवंबर को देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों की उपस्थिति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित है। 1 दिसंबर बर को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कला मंच चिन्हारी लोक मंजिरा (पायल साहू) की मनमोहक प्रस्तुति होगी। 2 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक गोरेलाल बर्मन की प्रस्तुति होगी।

3 दिसंबर को मुंगेली व्यापार मेला का समापन सैफ एंड सोहेल लाइव रॉक बैंड एंड ब्लिस ट्रूप कोलकाता की रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा। इसके माध्यम से शहर की प्रतिभा को मंच तक लाने का एक नया प्रयास किया गया है। शहर की प्रतिभाओं से लोग स्टार्स ऑफ टुमारो के मुंगेली व्यापार मेला के मंच से रूबरू होंगे। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। मुख्यतः लघु कुटीर मध्यम दर्जे के उद्योग धंधों का विकास, उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाने तथा व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार हेतु वातावरण तैयार करना है।
स्टार्स ऑफ टुमारो के सचिव विनोद यादव ने बताया कि इस वर्ष मेले में 200 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं । कुछ लोग स्टॉल के लिए अभी भी संपर्क कर रहे हैं। इस बार फिश टनल, ऑटोमोबाइल, फूड जोन, इलेक्ट्रिक, बैंक, रियल स्टेट, हैंडीक्राफ्ट, शैक्षणिक संस्थान, सौंदर्य प्रसाधन, फर्टिलाइजर्स, कृषि उपकरण, जनरल स्टोर, उद्योग उपकरण, टेराकोटा, क्लॉथ (सूती, ऊनी, खादी), हर्बल प्रोडक्ट, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग के अलावा बच्चों के लिए खिलौने और विभिन्न प्रकार के नये-नये झूले ने लोगों को आकर्षित किया।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े अमित साहू सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुए है।