स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बयान— नगर पंचायत के बीजेपी पार्षदों का इस्तीफा सामान्य घटना

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से खलबली मच गई है. त्याग पत्र में पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. इस घटनाक्रम के बीच अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है. 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटनाक्रम को सामान्य बात बताया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग परिस्थितियों और कारणों के चलते लोग इस्तीफा देते रहते हैं. 



बता दें कि रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान को त्याग पत्र सौंपने वाले पुसौर नगर पंचायत के पार्षदों में वार्ड 6 पार्षद बलराम, वार्ड 14 पार्षद शौकीलाल चौहान, वार्ड-11 पार्षद रूपेश कुमार साव, वार्ड 1 पार्षद प्रदीप यादव, वार्ड 2 पार्षद फागूलाल प्रधान, वार्ड-3 पार्षद मंजू पटेल, वार्ड 7 पार्षद वरुण महाणा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं. 

पार्षदों ने त्याग पत्र में अपनी पीड़ा बताते हुए लिखा है कि शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न एवं विकास कार्य की शून्यता को लेकर हम सभी अत्यंत पीड़ा में हैं. हमारे वार्ड में जन सुविधा हेतु विकास कार्य पानी, बिजली, रोड नाली, व अन्य विकास कार्य नहीं किये जा रहे हैं. पार्षद निधि का भी कार्य नहीं हो रहा हैं. ऐसे में पार्टी से त्याग पत्र देना उचित है.


भूपेश बघेल पर मंत्री जायसवाल का हमला

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के खर्च को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए हैं. उनके सवालों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि एक-एक दीए का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता ही इन सवालों का जवाब देगी. जितना जवाब चाहिए, उसका जवाब 2028 के विधानसभा चुनाव में जनता दे देगी.


मंत्री जायसवाल ने कहा- सपने देखने में कुछ नहीं जाता

कांग्रेस के सरगुजा की 14 विधानसभा सीटों पर वापसी करने के दावों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपने देखे, सपने देखने में कुछ नहीं जाता. जब कांग्रेस के पास 14 सीटें थीं, तब वह उन्हें संभाल नहीं पाई और आज उनके पास एक भी सीट नहीं है. उन्होंने कहा कि सरगुजा में कांग्रेस जीरो सीटों की हैट्रिक करेगी.


You May Also Like

error: Content is protected !!