बिलासपुर. श्री गणेशोत्सव के पावन अवसर पर जय अंबे गणेशोत्सव समिति, कतियापारा, उदई चौक, जुना बिलासपुर की ओर से शनिवार 19 सितंबर की रात 9 बजे ‘हनुमान अंश मूवी’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। समिति ने मोहल्लेवासियों, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से परिवार सहित पहुंचकर इस भक्तिमय आयोजन का आनंद लेने की अपील की थी जिसके फलस्वरूप मोहल्ले वासियों का हुजूम लगा था।

जय अंबे गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भक्ति, शक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश देने वाली ‘हनुमान अंश मूवी’ प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में नीम करौली बाबा के प्रेरणादायी जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जीवनशैली को दर्शाया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश के साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन में छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था के साथ मोहल्लेवासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति रखी गई है।
समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील कि थी। जिसके फलस्वरूप कार्यक्रम में शनिवार की रात 9 बजे से जय अंबे गणेशोत्सव समिति, कतियापारा, उदई चौक, जुना बिलासपुर में मोहल्ले वासियों का हुजूम लगा रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम को भक्ति और सामाजिक एकजुटता का अवसर बताया और सभी ने अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सेवा और करुणा का संदेश देने का प्रयास किया गया।
