प्रेमी युगल मृत मिले, एक ही पेड़ से लटके मिले दोनों के शव; पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाल से फंदे पर लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीणों और परिजनों की नजर पेड़ पर लटके शवों पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।



हालांकि आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की आपत्ति या किसी अन्य निजी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

उदयपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं एक साथ प्रेमी जोड़े की मौत से गांव में शोक का माहौल है।





You May Also Like

error: Content is protected !!