'OMG': सुशासन की कसौटी पर अफसरों की परीक्षा, जेल डीजी बदलने की सुगबुगाहट तेज.

• सरकार की नाराजगी के बीच हिमांशु गुप्ता की विदाई की चर्चा, जेल विभाग की कमान एसआरपी कल्लूरी को सौंपे जाने की अटकलें.



रायपुर. छत्तीसगढ़ में जेल डीजी को हटाए जाने की चर्चा जोरो पर है। अब कारण चाहे जो भी हो लेकिन वर्तमान जेल डीजी हिमांशु गुप्ता (1994 बैच) की जगह विष्णु सरकार प्रदेश की जेलों का जिम्मा दूसरे तेज तर्रार आईपीएस के कंधों पर देने का मूड बना लिया है,इन चर्चाओं में जेल की चार दिवारीयों का भार संभालने के सीनियर आईपीएस अफसरों का नाम सामने आने के बाद जेल विभाग में खलबली मची हुई है।


प्रदेश में सुशासन की नीति को लेकर सख्त रुख अपनाए बैठी विष्णु देव साय सरकार अब उन नौकरशाहों पर कार्रवाई की तैयारी में बताई जा रही है, जिनकी कार्यप्रणाली सरकार की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि ऐसे अफसरों की एक सूची तैयार की जा रही है, जिसमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की जेलों में लगातार सामने आ रहे अव्यवस्था, सुरक्षा संबंधी सवाल और जेल प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सरकार नाराज है। बताया जा रहा है कि जेल विभाग के कामकाज को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और बिगड़ते हालात के बाद सरकार नेतृत्व स्तर पर बदलाव के मूड में है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि वर्तमान जेल डीजी हिमांशु गुप्ता से यह जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। उनकी जगह सख्त प्रशासनिक छवि वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसआरपी कल्लूरी (अभी एडीजी एडमिन पुलिस मुख्यालय) को जेल महानिदेशक का डीजी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।


हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मंत्रालय पुलिस मुख्यालय और जेल विभाग के गलियारों में इस संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव कर सकती है, जिसमें कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली जा सकती हैं।




इन तेज तर्रार आईपीएस अफसरों के नामों की चर्चा.


गृह एवं जेल विभाग के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वर्तमान जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के बाद प्रदेश की जेलों की कमान सीनियर आईपीएस अफसर जीपी सिंह, एस आरपी कल्लूरी और दीपांशु काबरा को दिया जा सकता है। तीनों की अफसर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर काफी चर्चित है और उनके काम करने के स्टाइल से सभी वाकिब भी है। तीनों अफसरों के नामों में सब से टॉप पर एडीजी एडमिन एस आरपी कल्लूरी का नाम जेल डीजी की रेस में सब से आगे बताया जा रहा है।


हो सकता है कि एडीजी कल्लूरी बोल दे,नो..


डीजी जेल गुप्ता के बाद जेल को मजबूत हाथों में सौंपे जाने को लेकर सुशासन सरकार के भीतर सलेक्शन को लेकर बातचीत का दौर चल रहा है। नए डीजी जेल को लेकर आ रही चर्चाओं के बीच यह बात भी समाने आई है कि एडीजी एडमिन एस आरपी कल्लूरी स्वास्थ कारणों से पुलिस मुख्यालय छोड़ना नहीं चाहते और उन्होंने हेल्थ इश्यूज को लेकर जेल का काम काज संभाले से मना भी कर रखा है। जिसके बाद सब की निगाहें सीनियर आईपीएस अफसर जीपी सिंह और एडीजी दीपांशु काबरा की नियुक्ति पर टिकी है। यह भी हो सकता है कि एन वक्त पर सरकार अपना फैसला बदल दे और किसी और को जेल डीजी की कुर्सी पर बिठा दे।




ये वहज आ रही सामने.


चर्चाओं की माने तो....


1.जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के कामकाज से सुशासन सरकार नाराज चल रही है कहांज रहा है कि श्री गुप्ता का प्रदेश की जेल पर कंट्रोल नहीं है जिसके कारण आए दिन किसी न किसी जेल में वारदात और अलग अलग परिस्थियों में लगातार मौत की खबरें सामने आ रही है। जैसा कि पिछले दिनों से बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की मौत का सिलसिला चलता रहा.


2. वही यह भी चर्चा है कि जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने खुद से हटने का मन बनाया है। पिछले दस दिनों से जेल डीजी को हटाए जाने की चर्चा जोरो पर चल रही है। बताया जा रहा है कि बस सरकार का आदेश जारी होना बाकी है इससे पहले ही श्री गुप्ता ने जेल डीजी की कुर्सी से रवानगी लेने अपना बस्ता पैक कर लिया है।





You May Also Like

error: Content is protected !!