'OMG' ब्रेकिंग: दीपावली की खुशियों के बीच तिफरा की आरा मिल में भीषण आग, कुछ ही घंटों में जलकर खाक हुआ पूरा कारोबार.

• चिंगारी से भड़की आग ने मचाई तबाही, आरा मिल संगठन के अध्यक्ष की मिल में लाखों के नुकसान की आशंका.


• आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात.


बिलासपुर. दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी, आतिशबाजी और पूजा-पाठ के बीच त्यौहार की खुशियां मना रहा था, उसी दौरान तिफरा स्थित एक आरा मिल में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि कुछ ही घंटों में पूरा मिल परिसर जलकर खाक हो गया। आगजनी की यह घटना आरा मिल संगठन के अध्यक्ष की मिल में हुई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में लगी एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटों ने पूरी मिल को अपनी चपेट में ले लिया।


https://youtu.be/IApTzd9Pjwo?si=vKSHr1QbBjjdQiIp


मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच की बताई जा रही है। मसानगंज

वृद्धा आश्रम के पास रहने वाले श्रेष्ठ बत्रा जो कि आरा मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है उनकी तिफरा स्थिर सुभाष आरा मिल में आग लग गई। घटना की पुष्टि करते हुए सिरगिट्टी थाने के टीआई किशोर केवट ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है आग पर काबू पा लिया गया है और मिल संचालक को कितने का नुकसान हुआ है अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सुभाष आरा मिल के संचालक के मित्रों ने 'OMG NEWS' को बताया कि सुबह तक आग बुझाने का काम जारी रहा इससे पहले पूरा आरा मिल जलकर खाक हो चुका था।



चंद घंटों में राख हो गया सब कुछ.


दीपावली की रात हुई इस आगजनी से मिल में रखी लकड़ियों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में मिल का अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। घटना के दौरान आग लगने की वजह और इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। आगजनी से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन भी सामने आना बाकी है।

You May Also Like

error: Content is protected !!