• गणेश विसर्जन की तैयारी के बीच कोतवाली चौक पर विवाद, छात्र के परिजनों ने थाने पहुंचकर जताया विरोध; एडिशनल एसपी ने संभाली स्थिति
बिलासपुर. बीते गुरुवार की शाम गणेश विसर्जन को लेकर कोतवाली चौक पर की गई तैयारियों के बीच एक स्टूडेंट और ट्रेनी आईपीएस अफसर के बीच तू तू मै मै की स्थिति निर्मित हो गई। स्टूडेंट का आरोप है कि आईपीएस ने उसे बेवजह लताड़ा और उसने बातचीत के दौरान गलती से आईपीएस अफसर को चाचा क्या कह दिया अफसर इस बात से भड़क गए और स्टूडेंट को ऑफिस बुलाकर उसके साथ मारपीट कर जमकर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद स्टूडेंट के परिजनों ने अपना विरोध दर्ज कराया और कोतवाली थाने में भीड़ लग गई थी। जिसे एडिशनल एसपी सिटी ने संभाला और भीड़ को शांत करवाया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक सिटी कोतवाली थाने के ट्रेनी सीएसपी आईपीएस पर बेवजह हुज्जत बाजी करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा युवक मसानगंज निवासी राम अवस्थी जो कि स्टूडेंट है। बीते गुरुवार की शाम गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाने के बाहर लगे स्वागत स्टेज को लेकर कोतवाली सीएसपी ने उसे टोका जिस पर युवक ने अपनी सफाई दी और बताया कि स्टेज पूरे नियम अनुसार नापजोख कर लगाया गया है। जिसके बाद सीएसपी ने उसे साउंड कम रखने की हिदायत दी, वीडियो में युवक द्वारा बताया गया है कि इस बातचीत के बीच युवक ने गलती से सीएसपी को चाचा कहकर संबोधित कर दिया। आरोप है कि बस यही बात सीएसपी को नागवार गुजरी और ट्रेनी पुलिस अफसर ने दो सिपाही को भेजकर युवक को अपने ऑफिस बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की.
https://youtu.be/IzzaUSyvvz8?si=f8nEHjDaaurRmXev
गाली गलौच फिर झापड़ मन नहीं भरा तो पट्टे से पीटो.
वीडियो में युवक ने कोतवाली थाने के ट्रेनी सीएसपी पर सीधा आरोप लगाया है कि सीएसपी ने अपने ऑफिस में उसे जमकर गाली दी फिर गाल पर तमाचा जड़ा जब युवक खुद को बचाने का प्रयास करने लगा तो सीएसपी युवक को पट्टे से पीटने पर उतारू हो गए थे।
पीड़ित युवक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घेरा.
बताया जा रहा है कि आप बीती की जानकारी जैसे ही युवक ने अपने परिजनों को दी गुस्साए लोगों ने कोतवाली पुलिस का घेराव कर दिया और ट्रेनी आईपीएस अफसर आखिर ये घटना क्यों हुई युवक की क्या गलती थी इसका जवाब मांगने लगे। कुछ ही देर में गुरुवार की शाम कोतवाली थाने में भीड़ लग गई थी इधर घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी पंकज कुमार पटेल ने स्थिति को भांपा और गुस्साए लोगों को शांत
करवाया।
युवक ने पैर तक छुआ फिर भी नहीं पसीजा अफसर शाही का दिल.
प्रदेश के राम राज्य में,राम नाम के युवक ने वीडियो में बताया कि उसने कोतवाली सीएसपी ट्रेनी आईपीएस का पैर छूकर माफी तक मांगी लेकिन अफसर शाही के आगे सीएसपी का दिल नहीं पसीजा और तो और सीएसपी ने स्टेज तक तोड़वा देने की धमकी तक दे डाली.
युवक का दावा पुलिस ने मांगी माफी.
वीडियो में पीड़ित युवक ने दावा किया है कि उसके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा माफी मांगी गई है इधर एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने घटना को बताया कि कुछ बात को लेकर बातचीत हो गई थी समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था वहीं इस घटना को लेकर कोतवाली सीएसपी से उनका पक्ष जानने चर्चा नहीं हो पाई है।
