मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर हमला; मेले में फैली अफरा-तफरी।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राजस्थान के आइस्क्रीम वाले पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।


अज्ञात लोगों ने मारा चाकू

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात लोगों ने युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

You May Also Like

error: Content is protected !!