रायपुर। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से सुशासन तिहार के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों के आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। अभियान के पहले दिन सीएम साय सक्ती जिले के बंदोरा गांव पहुंचे। प्रदेश के मुखिया के आगमन पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। करिगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक और आरती से उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सीएम को कमल फूल भी भेंट किया।



