ब्रेकिंग विडियो: मेघदूत नगर में भीषण आगजनी, कचरे के ढेर से उठी लपटों ने दो कारें जलाईं

बिलासपुर. गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही शहर में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला दैहानपारा स्थित मेघदूत नगर में देखने को मिला, जहां कचरे के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई।


देखिए,

आग की लपटों के बीच कार के फूटते टायर.


https://youtube.com/shorts/xzpdQuUX4lw?si=NmF4wveFgYiX_As4


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में लंबे समय से कचरे का जमाव बना हुआ था, जिससे आग लगने की आशंका पहले से ही बनी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


https://youtube.com/shorts/hvQC3ga50fc?si=R2WM7giFClbqL2jq


राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं, मोहल्लेवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर जमा रहता है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस घटना के लिए नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।





You May Also Like

error: Content is protected !!