बिलासपुर. कोटा पुलिस ने दीपावली के दूसरे दिन भी इलाके में बावन परियों की महफिल सजाने वालों पर नजर बनाए रखा और फार्म हाउस पर ताश की पत्तियों पर दांव लगाते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर नगद 69,300,तीन कार और दस मोबाइल फोन जप्त किया है।
टीआई कोटा तोप सिंग नवरंग और उनकी टीम ने दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को जुआरियों के खिलाफ धमाका किया। मिली जानकारी के अनुसार टीआई नवरंग को खबर लगी कि संतोष कश्यप के फार्म हाउस, ग्राम लमेर में शहर के जुआरियों की महफिल सजी हुई है। जिसके बाद टीआई थाना स्टॉफ को लेकर मौके पर रवाना हुए और फार्म हाउस में रेड कर ताश की पत्तियों पर दांव लगा रहे 9 जुआरियों को धर लिया।
पकड़े गए जुआरियों का नाम,पता.
1. गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप, उम्र 50 वर्ष, साकिन इमलीपारा बिलासपुर.
2. उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप, उम्र 57 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर.
3. मनोज कश्यप पिता रामशंकर, उम्र 36 वर्ष, साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर.
4. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद, उम्र 70 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर.
5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल, उम्र 49 वर्ष, साकिन मंगला बिलासपुर.
6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा, उम्र 56 वर्ष, साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर.
7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप, उम्र 47 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर.
8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल, उम्र 43 वर्ष, साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी.
9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, साकिन रपटा चौक, चांटीडीह बिलासपुर.



