यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में भीषण आग, पेट्रोल छिड़ककर आगजनी की आशंका

रायपुर। राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।





You May Also Like

error: Content is protected !!