बिहार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है...
पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को फिर से झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री पद जाते ही उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है। पहले उन्हें जेड प्लस (Z+) सिक्योरिटी मिली हुई थी। लेकिन अब इसमें राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर उन्हें मिली सुरक्षा घटा दी गई है।
गृह विभाग ने इसको लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है। विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में Z प्लस सिक्योरिटी हासिल थी। लेकिन अब उनकी जगह पर विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इन दोनों को कल ही Z श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई। लेकिन विजय कुमार सिन्हा के उपमुख्यमंत्री पद से हटते ही उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है और उन्हें Z प्लस के बदले अब Z सिक्योरिटी कवर मिलेगा। आपको बता दें कि गृह विभाग के मंत्री खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं।



