वीडियो- देवरीखुर्द में पानी निकासी और रोड़ का हाल बेहाल, महिलाओं ने निगम प्रशासन व वार्ड पार्षद के खिलाफ लगाए नारे.

बिलासपुर. देवरीखुर्द में बदहाल रोड़ और नाली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन को होश में लाने महिलाओं ने नारे लगाए वार्ड की महिला पार्षद के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर कर मुर्दाबाद की आवाज तेज की.

देवरी खुर्द वार्ड नंबर 42 में रोड और नाली की समस्या को लेकर वार्ड की महिलाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने वॉर्ड पार्षद लक्ष्मी यादव और निगम प्रशासन को होश में लाने का विरोध कर प्रदर्शन किया।वही आयुक्त जोन क्रमांक 6 नगर पालिक निगम को वार्ड नंबर 42 के सभी वार्ड वासियों के हस्ताक्षर वाला शिकायत पत्र नगर निगम ऑफिस में देकर अपनी समस्या से अवगत कराया और निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द वार्ड नंबर 42 में रोड और नाली की समस्या का समाधान नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

You May Also Like