ईमानदारी की मिसाल: युवा नेता उपेंद्र सिंह ने लौटाई रिटायर्ड होमगार्ड की खोई डायरी और नकदी.

बिलासपुर। ईमानदारी और मानवीय संवेदनाओं की एक मिसाल शहर में उस समय देखने को मिली, जब युवा नेता व समाजसेवी उपेंद्र सिंह ने बाजार में खोई एक महत्वपूर्ण डायरी और उसमें रखी नकदी उसके वास्तविक मालिक तक सकुशल पहुंचा दी।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम रिटायर्ड होमगार्ड आर.पी. शर्मा निवासी कस्तूरबा नगर अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान उनकी महत्वपूर्ण डायरी और उसमें रखी नकदी कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब डायरी नहीं मिली तो वे निराश हो गए थे।



इस बीच डायरी कांग्रेस के युवा नेता और समाजसेवी सकरी निवासी उपेंद्र सिंह को नगद से भरी डायरी बृहस्पति बाजार में रोड़ पर पड़ी मिली। उन्होंने डायरी में उपलब्ध जानकारी के आधार पर आर.पी. शर्मा का पता लगाया और पूरी ईमानदारी के साथ डायरी तथा उसमें रखी पूरी नकदी उन्हें वापस सौंप दी।


अपनी खोई हुई अमानत सुरक्षित वापस पाकर आर.पी. शर्मा और उनकी पत्नी भावुक हो उठे। उन्होंने उपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और सामाजिक सरोकार की मुक्तकंठ से सराहना की। शहर में भी उपेंद्र सिंह की इस पहल की खूब प्रशंसा हो रही है।


You May Also Like

error: Content is protected !!