• देर शाम कलेक्टर के आदेश ने लिया यू टर्न.
बिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार के ट्रांसफर आदेश में जिस नाम के चौकड़ी बिठाने की चर्चा होती रही उसी अफसर का नाम देर शाम यथावत हो गया और उनकी जगह तबादले में महिला तहसीलदार को दूसरी जगह सेट करना पड़ा।
नया आदेश.

सोमवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एक अतिरिक्त तहसीलदार,तहसीलदार,एक अधीक्षक भू अभिलेख शाखा और नायब तहसीलदार को मिलाकर 14 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। इस आदेश के जारी होते ही लगभग दो साल से अधिक बोदरी में जमे तहसीलदार संदीप कुमार साय के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई। विभागीय सूत्रों की माने तो यह तय हो गया था कि देर सबेर,तहसीलदार संदीप कुमार साय की चौकड़ी बैठ जाएगी और उन्हें मनचाही पोस्टिंग मिल ही जाएगी, उसमें पहली पसंद बोदरी ही थी।
पुराना आदेश.

इधर तबादला आदेश के मुताबिक महिला तहसीलदार सुश्री शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी तहसील का चार्ज दिया गया था लेकिन देर शाम कलेक्टर का आदेश पलट गया और एक नया आदेश जारी कर तहसीलदार संदीप कुमार साय को बोदरी में यथावत रख सुश्री शिल्पा भगत को मस्तूरी तहसीलदार (नजूल शाखा) में शिफ्ट किया गया है।
तहसीलदार साय की सरकार में अच्छी पैठ.
विभागीय सूत्र बताते हैं कि तहसीलदार संदीप कुमार साय की सरकार में अच्छी पैठ है। ऊपर से लेकर नीचे तक उनका सब से बोल बाला है यही वजह है कि बोदरी में उन्होंने शानदार करीब दो साल से अधिक का समय बिता दिया और जब बारी आई तबादले की तो शाम होते ही कलेक्टर के आदेश ने यू टर्न ले लिया।



