दुर्ग। भिलाई में शराब पीने के दौरान अपने ही साथी की बहन पर कमेंट्स करना युवक को भारी पड़ गया। कमेंट्स करने के बाद उसके ही दो दोस्तों ने मिलकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।
