सीएम दौरे में सर्किट हाउस पर हंगामा: रोकने पर भाजपा नेत्री की पुलिस से तीखी नोकझोंक, बोलीं– प्रोटोकॉल नहीं जानते?

• भाजपा नेत्री का आरोप पहले पुलिस कर्मियों ने मेरा कॉलर खींचा.


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस दौरान उनकी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई।



बताया जा रहा है कि गौरी गुप्ता ने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें रोकना प्रोटोकॉल के खिलाफ है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा, प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते।


घटना के दौरान माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। हंगामे के बीच एक अन्य भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के अंदर प्रवेश मिला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेत्री और पुलिसकर्मियों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है।


गौरी गुप्ता का आरोप, पुलिस कर्मियों ने मेरा कॉलर खींचा.


इस मामले ने तूल पकड़ लिया है घटना को लेकर 'OMG NEWS' ने फोन पर बीजेपी नेत्री गौरी गुप्ता से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने आरोप लगाया कि पहले एक महिला पुलिस कर्मी ने पीछे से मेरा कॉलर खींचा जिसके बाद ऐसी स्थिति निर्मित हुई मै पेशे से एक वकील भी हु। एक महिला के साथ लुक्स का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। शर्ट का कॉलर अगर ज्यादा जोर से खींचा जाता और मेरे कपड़े फट जाते तो उसका जिम्मेदार कौन होता यह ठीक नहीं है।



बीजेपी संगठन खामोश लेकिन कह रहे कि.


गौरी गुप्ता की पुलिस कर्मियों से तीखी नोंक झोंक के बाद बीजेपी संगठन ने चुप्पी साध ली है इस मामले में कोई कुछ कहना नहीं चाह रहा है लेकिन संगठन के भीतर खाने से पार्टी के ही लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि वो सरक गई है।


पुलिस ने सर्किट हाउस के भीतर भी हड़काया.


महिला होने के कारण पुलिस वाले ने भी इस मसले को ज्यादा तूल नहीं दिया विडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेत्री सर्किट हाउस में घुसना को लेकर जब चिल्ला चोट कर रही है उस समय पुलिस वाले उसकी इस हरकत को हल्के में लेकर हंस रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही गौरी गुप्ता की हरकत का सर्किट हाउस के अंदर पुलिस अफसरों को पता चला एक ने उसे लहजे में रहने की हिदायत देकर एक महिला पुलिस कर्मी से कहा कि इसे किनारे खड़ी कर दो वहीं गौरी गुप्ता के बवाल काटने के बाद उस पर कार्रवाई की बात को लेकर पुलिस अफसरों कहना है कि प्रहार पुलिसिंग अपराधियों को सबक सिखाने का काम करती है ऐसे संस्कार विहीन लड़कियों को नहीं.







You May Also Like

error: Content is protected !!