सड़क पर सो गया युवक, अज्ञात वाहन ने कुचला; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

धमतरी। जिले में एक सड़क हादसे की हैरतअंगेज तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके का है, जहां रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची पैदल चलते-चलते अचानक बीच सड़क पर ही सो गया। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसा कैद हो गया है।



चलते-चलते बीच सड़क पर लेट गया युवक

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सागर नागरची सड़क पर पैदल चलते हुए अचानक बीच रास्ते में लेट जाता है। कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां से गुजरता है और युवक को कुचलते हुए फरार हो जाता है। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


You May Also Like

error: Content is protected !!