सावधान! 'OMG' बिलासपुर में एक्सपायरी डेट वाली पैक्ड पानी की बोतलों की धड़ल्ले से बिक्री.

• लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़ .


बिलासपुर. शहर में गर्मी के बीच लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। 'कपिल धारा' ब्रांड के नाम से एक्सपायरी डेट वाली पैक्ड पानी की बोतलें खुलेआम बेची जा रही हैं। कई बोतलों में नीचे जमी गंदगी भी साफ दिखाई दे रही है, इसके बावजूद दुकानों और संस्थानों में इसकी बिक्री जारी है।


बिलासपुर. शहर में पैक्ड पेयजल के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। शहर के कुछ इलाकों में 'कपिल धारा' नाम से बिक रही छोटी पैक्ड पानी की बोतलों की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी है, फिर भी इन्हें धड़ल्ले से ग्राहकों को बेचा और कई संस्थानों में पीने के लिए दिया जा रहा है।


हैरानी की बात यह है कि कई बोतलों के अंदर नीचे गंदगी और तलछट साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद दुकानदार बिना किसी जांच-पड़ताल के इन बोतलों की बिक्री कर रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में राहगीर, छात्र और आम नागरिक इन्हें खरीदकर पी रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है।

खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार एक्सपायरी डेट के बाद किसी भी पैक्ड पेयजल की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाजार में ऐसी बोतलों का खुलेआम बिकना संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मामले की जांच कर एक्सपायरी पानी बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों की सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ पर तत्काल रोक लगाई जा सके।


'कपिल धारा' के प्रोपराइटर से नहीं हो पाया संपर्क.


22/05/2026 को एक्सपायरी हो चुकी पानी की छोटी प्लास्टिक बोतल को लेकर जब 'OMG NEWS NETWORK ' 'कपिल धारा' के प्रोपराइटर से संपर्क नहीं हो पाया। बाजार में एक्सपायरी डेट का पानी मिलने की पड़ताल करते हुए 'OMG NEWS ' को पता चला कि उक्त ब्रांड पेंड्रा से आता है और इसे गौरव अग्रवाल नाम का युवक शहर और आसपास के इलाके में ट्रेडिंग करता है। गौरव अग्रवाल ने बड़े आसान लहजे में कह दिया कि गलती से माल बाजार में डंप हो गया दरअसल वह पैकिंग पुरानी हो चुकी थी जिसे वापस पेंड्रा भेजना था लेकिन भूलवश पानी की बोतल बाजार व अन्य संस्थानों में चली है।








You May Also Like

error: Content is protected !!