सरिया- पड़ोसी राज्य से गांजा लाकर घर की छत पर छिपाया,आरोपी के साथ 1 लाख 75 हजार का माल बरामद..

रायगढ़. सरिया पुलिस टीम ने अवैध रूप से घर में गांजा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 35 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई हैं।

टीआई सरिया डीके मार्कण्डेय ने बताया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गांवों में अवैध शराब, गांजा पर प्रतिबंध लगाने थाना प्रभारियों को मुखबिरों के साथ ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विशेष तौर पर निर्देशित करने एवं उनसे लगातार सम्पर्क कर गांव में सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी लेने निर्देशित किया गया है। इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम अमेरी में रहने वाले उमेश चौधरी घर पर ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री के लिए रखा गया है।जिसके बाद एसपी को अवगत करा सुपरविजन अधिकारी डीएसपी (IUCAW) गरिमा द्विवेदी को अवगत कराया गया।

वही पुलिस टीम के साथ उमेश कुमार चौधरी उर्फ चंडु लाल के घर रेड करने के दौरान घर की छत के ऊपर कमरे में दो प्लास्टिक बोरी अंदर में 35 पैकेट गांजा मिला। जिसकी कीमत 1,75,000 आंकी गई है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ओडिशा से अवैध बिक्री के लिये घर में गांजा छिपाकर रखा था। सरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

You May Also Like