सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई, कई परियोजनाओं का किया उल्लेख

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ में आवश्यक रेल सुविधाऐं बढ़ाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने की बात कही. सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों को सुदृढ़ रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) नई रेल लाइन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है.

यह रेल मार्ग अमरकंटक-नर्मदा क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को गति देगा तथा इटारसी जंक्शन के माध्यम से दिल्ली एवं मुंबई जैसे महानगरों से बेहतर रेल संपर्क सुनिश्चित करेगा.


सांसद ने यह भी कहा कि बिलासपुर को CTCE Plan-2030 में शामिल करने और रायपुर-सिकंदराबाद (12771/72) एवं नागपुर-मुंबई दुरंतो (12290) का विस्तार बिलासपुर तक करने की मांग भी लम्बे समय से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए. कोरबा स्टेशन की तैयार पिटलाइन को तत्काल चालू करने और कोरबा-नई दिल्ली के मध्य नई सीधी ट्रेन की भी आवश्यकता है. इन लम्बित कार्यों को पूरा किया जाए तो क्षेत्र का पूरा विकास हो सकेगा.





You May Also Like

error: Content is protected !!