रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े कनेक्शन की जांच; दस्तावेज खंगाल रही टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास के साथ दुकानों में जांच शुरू की है।


तीन गाड़ियों में पहुंची टीम

बताया जा रहा है कि ED की टीम दुर्ग के जैन गली स्थित निवास पर पहुंची है। करीब तीन गाड़ियों में पहुंची टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया है।




ED ने इनपुट के आधार पर की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े दस्तावेजों और जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर ED की कार्रवाई रियल एस्टेट कारोबारियों तक पहुंची है। इसी इनपुट के आधार पर टीम द्वारा संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।


इन जगहों पर भी ED की कार्रवाई जारी

बता दें कि ईडी ने आज कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापामारी की है। इसी तरह रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा मारा है।


You May Also Like

error: Content is protected !!