रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट की सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना पुलिस और ANTF की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ट्रक से 19 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना पुलिस और ANTF की टीम ने सूचना पर अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर अशोक लीलैंड ट्रक को पकड़ा, जिसके अंदर से 191 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 19 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।


NDPS एक्ट में केस दर्ज
इसी के साथ ही टीम ने पश्चिम बंगाल के 2 आरोपी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम को भी गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साथ ही टीम ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।



