राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन किया; IAS रेणु पिल्ले बनीं अध्यक्ष, आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है।


राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।


आदेश में बताया गया है कि नई जिम्मेदारी के साथ-साथ रेणु जी. पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी यथावत बनी रहेंगी।





You May Also Like

error: Content is protected !!