भाजयुमों के प्रदेश कार्यकारिणी में राहुल को मिली जगह, कहा 2023 में भाजपा सरकार बनाना उद्देश्य..

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से अमित साहू प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमों द्बारा प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यरकरिणी के साथ भाजयुमो जिला अध्यक्ष की घोषणा की है।

इसमें बिलासपुर जिले से राहुल सराफ को प्रदेश कार्यरकरिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राहुल ने कहा की लुभवाने वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी इस सरकार की कलई दो साल में ही खुल गई है, प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। 2023 में भाजपा सरकार को पुन: सत्ता में लाना ही उद्देश्य है। कांग्रेस ने शराबबंदी की बातकर सत्ता में आई लेकिन इसके विपरीत अब ज्यादा मात्रा में शराब बिक रही है। किसान अपना धान तक नहीं बेच पा रहें केन्द्र सरकार पर झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार अपनी कमजोरी छिपा रही है।

You May Also Like