• यहाँ भी बीजेपी की डबल इंजन सरकार है,फिर भी … शहर रात भर अंधेरे में.
बिलासपुर.बीती रात शहर और आसपास कुदरत के कहर को जद में आने के बाद छाए अंधेरे को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने शासन, प्रशासन की नाकामी को लेकर तंज कसा है..
पाण्डेय जी कहिन.
ना की कुदरत का कहर था तो क्या कुदरत के करिश्मे में इंतज़ार कर रहे थे शासन और प्रशासन!!
जब अलर्ट मौसम विभाग में दिया था तो क्या तैयारी रखी गई थी ?
निगम प्रशासन एक एक जगह सड़कों में पेड़ हटाता नहीं दिखा,हालांकि जनता जरूर पेड़ हटा रही थी,घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे लेकिन शहर से लेकर गाँव तक कोई सरकारी अमला जेसीबी से पेड़ हटाते नहीं दिखा,केवल बिजली विभाग जिसके पास कर्मचारी भी पर्याप्त नहीं है उसके भरोसे शहर की जनता को छोड़ दिया गया।
सरकार पर से भरोसा अब खत्म होते जा रहा है भीषण गर्मी में ये संवेदनशीलता है तो इस सरकार से क्या उम्मीद करें।



