• कॉफी हाउस की पार्किंग में उलझे दोनों युवक.
बिलासपुर. पार्किंग में किसी बात को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने बिना सोचे समझे पुलिस मुख्यालय (हाउसिंग) में पदस्थ एक चर्चित डीजी रैंक के अफसर चिरंजीव को जोरदार तमाचा जड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित डीजी के चिरंजीव ने मामले से सरकंडा पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बेलेबल धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेजस्व देव जो कि पुलिस मुख्यालय (हाउसिंग) में पदस्थ एक चर्चित डीजी रैंक के अफसर का सुपुत्र है सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस गया था। वहां से निकलते समय दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच उसका किसी बात को लेकर पार्किंग में एक युवक से बहस हो गई दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने डीजी सुपुत्र तेजस्व देव के गाल में जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद और मामला बिगड़ गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया और कुछ देर बाद पीड़ित डीजी सुपुत्र सीधा सरकंडा थाने पहुंच गया और अपनी आप बीती से पुलिस को अवगत करा युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य तत्काल मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तो आरोपी की पहचान सागर जायसवाल के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



