'OMG': कलेक्टर के बड़े भाई के साथ हुई उठाईगिरी के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली.

• सीसीटीवी फुटेज से नहीं मिली कोई हेल्प.


•आरोपी को जोरो से तलाश रही पुलिस.


बिलासपुर. बीते शनिवार की रात कलेक्टर के बड़े भाई के साथ व्यापार विहार में हुई आठ लाख रुपए की उठाईगिरी के मामले में अज्ञात आरोपी तक पहुंचने फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। चार दिन बीत जाने के बाद भी जिला कलेक्टर के भाई के साथ हुई वारदात को लेकर शहर की पहचान व्यापार विहार के थोक व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


व्यापार विहार में चार दिन पहले शनिवार की रात छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक और रामा वैली निवासी अजय अग्रवाल जो कि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के बड़े भाई है। उनके साथ आठ लाख रुपए की उठाईगिरी करने वाला अज्ञात आरोपी अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अपने पुत्र के साथ दुकान बंद करने के दौरान कलेक्टर अग्रवाल के बड़े भाई वारदात का शिकार हुए थे। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें घटना की जानकारी लगी थी जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दिया था वहीं घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात आरोपी के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए है।



मौके पर पहुंचे थे एसएसपी सिंह.


मालूम हो कि शनिवार की रात हुई इस उठाईगिरी की घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह (डीआईजी) ने मौके पर पहुंचे थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के बड़े भाई अजय अग्रवाल के साथ हुई घटना को एसएसपी बड़ी प्राथमिकता से लिया और बारीकी से मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी को जल्द पकड़ने मातहतों को दिशा निर्देश दिया है लेकिन अबतक सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिल पाया है।


https://youtu.be/C2cTbjWy7Pc?si=Fdnbijcx9_oXquie


लिंक निकाल रहे हैं जल्द मिलेगी कामयाबी. सीएसपी


इस घटना को लेकर सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने 'OMG NEWS' से कहा कि पुलिस वारदात के हर पहलुओं पर लगी है। अन्य मामलों की तरह ब्लैक तो नहीं लग रहा है लिंक निकाला जा रहा जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।


एक नजर घटनाक्रम पर.


बीते शनिवार की रात करीब 8.30 बजे व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक अजय अग्रवाल ने अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार की पिछली सीट में रख दिया था और अपने पुत्र के साथ दुकान का शटर बंद करने लग गए। इसी बीच श्री अग्रवाल और उनके पुत्र को भनक तक नहीं लगी और एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का पिछला गेट खोलकर सीट में रखा 8,00,000 कैश से भरे बैग लेकर को बड़ी आसानी से फरा

र हो गया।








You May Also Like

error: Content is protected !!