'OMG' : होली पर ड्राई डे को लेकर कन्फ्यूजन: सीएम साय का दो तरह का बयान आया सामने, कहा कि अभी.. देखिए विडियो.

बलौदा बाजार, भाटापारा. रविवार को गिरौदपुरी धाम में बाबा गुरुघासीदास के गुरुगद्दी दर्शन के लिए पहुंचे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने राज्य में होली त्यौहार पर शराब दुकान (ड्राई डे) को लेकर अजीबोगरीब जवाब पत्रकारों को दिया है। सीएम के बयान का दो मायने निकाला जा रहा है।


सवाल. ड्राई डे को निरस्त किया गया है कितना लाभ मिलेगा जनता को.


पहला जवाब: अभी निरस्त नहीं किया गया है ?


दूसरा जवाब: होली में ड्राई डे रहेगा ही ?



https://youtu.be/btwtQnbngGM?si=bxLy3Q_V3fUlr0ML


आगामी होली पर्व को लेकर शराब दुकानों के संचालन पर चल रही असमंजस की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में जो बयान दिया उससे कुछ साफ नहीं हो पा रहा है कि होली के दिन ड्राई डे यथावत रहेगा या नहीं और राज्यभर में शराब दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, मुख्यमंत्री ने अजीबोगरीब बयान में साफ साफ मीडिया से कहा कि ड्राई डे निरस्त नहीं किया गया है और होली वाले दिन ड्राई दे रहेगा ही । आज मुख्यमंत्री गिरौदपुरी में बाबा गुरुघासीदास के गुरुगद्दी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कट कर दो तरह का बयान दिया। जिससे होली पर ड्राई डे को लेकर स्थिति क्लियर नहीं हो पा रही है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले होली के त्यौहार पर शराब दुकानें खुली रखने संबंधी आदेश जारी होने का एक आदेश सामने आया था। जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने होली जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व पर शराब दुकानें खोलने का विरोध किया था। इस मुद्दे को लेकर आम लोगों और शराब उपभोक्ताओं के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। प्रशासन ने भी होली के दिन ड्राई डे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि रंगों का यह त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।





You May Also Like

error: Content is protected !!