'OMG ' गरियाबंद के बाद अब इस जिले से भी अश्लील डांस का आया वीडियो सामने, सरकारी रेस्ट हाउस में बालाओं का अश्लील डांस.

सुरजपुर. गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले के सरकारी रेस्ट हाउस से महिला डांसर्स का अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। वन विभाग के रेस्ट हाउस में महिला डांसर्स भड़काऊ कपड़े पहन आर्केस्ट्रा में डांस कर रहीं है और रसूखदार भी उनके डांस का मजा उठाते हुए साथ में नाच भी रहे हैं।


https://youtube.com/shorts/bwD3G0aOd4I?si=dMORSaFBWCxIUQ7G


गरियाबंद जिले के बाद अब सूरजपुर जिले से भी बार बालाओं का अश्लील डांस सामने आया है। गरियाबंद में एसडीएम की मौजूदगी में अश्लील डांस के मामले में एसडीएम को हटा जांच बैठाई गई है। तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं कई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सूरजपुर जिले के पर्यटन स्थल कुमेली वॉटरफॉल में वन विभाग के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। चर्चा है कि यहां रात को रोज महफिल भी सजती है। कुमेली रेस्ट हाउस को अश्लीलता का अड्डा बना दिया गया है।


https://youtube.com/shorts/SMSfu_Wi1Ss?si=_0m8sj4iMWJ_CmTW


सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत कुमेली वाटर फॉल के समीप वन विभाग का शासकीय सर्किट हाउस स्थित है। यहां रात को सजी रंगीन महफिल का वीडियो वायरल है। रात के अंधेरे में बार बालाओं के भड़कीले कपड़े पहन डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस की महफिल के लिए बकायदा आर्केस्ट्रा लगवाया गया है। यहां डांसर्स पर पैसे भी लुटाए गए। जिन्हें वह हाथ में लेकर नाच रहीं हैं। यही नहीं महिला नृत्यांगनाओं का डांस देखने आए लोग भी बाद में जोश में आकर उनके साथ नाचने लगे।


मिली जानकारी के अनुसार यहां जाम भी जमकर छलकाया गया और शराबखोरी की गई। वहीं इस रंगीन महफिल का वीडियो वायरल होने के बावजूद भी अधिकारियों ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकारी रेस्ट हाउस में आर्केस्ट्रा,महिला डांसर और उनके ठुमकों का नजारा सोशल मीडिया में वन विभाग के अफसरों को मुंह चिढ़ा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि इस सरकारी रेस्ट हाउस को प्रतिदिन विभाग के कर्मचारी– अधिकारियों की अनुमति से रात के अंधेरे में रसूखदार लोगों के लिए नियम विरुद्ध तरीके से खोल दिया जाता है। जिसके बाद यहां शराबखोरी के साथ ही इस तरह के आयोजन किए जाते है। स्थानीय लोगों ने इसे परंपरा रिवाज और संस्कृति के खिलाफ बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की है। वहीं आम लोगों में यहां रसूखदार लोगों के जमावड़े के साथ ही 52 परियों पर दांव लगने की भी चर्चा हैं। पर अधिकारियों ने इस ओर उदासीनता बरत ली है।



पर्यटन को बढ़ावा देने बना कुमेली रेस्ट हाउस.


सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत कुमेली वॉटरफॉल के पास वन विभाग द्वारा कुमेली रेस्ट हाउस बनवाया गया है। स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और वॉटरफॉल में प्रदेश के पर्यटकों का रुझान बढ़े इसके लिए इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां बिजली,पानी,जनरेटर, सुरक्षा,फर्नीचर,बेड,सोफा सभी की व्यवस्था की गई है। पर यहां इस तरह का माहौल सामने आने के बाद पर्यटक भी यहां से दूरी बना रहे हैं।





You May Also Like

error: Content is protected !!