बीजेपी के जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक कल..

बिलासपुर. संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने बीजेपी की जिला कार्यसमिति द्वारा बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ट नेताओ समेत कार्यरकर्ता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। जिसमें मार्गदर्शन हेतु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवान ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सहसंयोजक, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मोचा के जिला प्रभारी, भाजपा मंडल के संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

You May Also Like