मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, जानें पूरी जानकारी

रायपुर। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 27 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।


इस प्लेसमेंट कैम्प में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,777 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर रहेगा। कैम्प में केवल ऐसे पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे, जो बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में सक्षम हों तथा जिनकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो।



इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक-एक प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।आवेदकों को खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। कैम्प में आने-जाने के लिए कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।


इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। यह कैम्प दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।





You May Also Like

error: Content is protected !!