MLA पाण्डेय ने धान खरीदी का शुभारंभ किया,कहा हमारी सरकार किसानों के साथ..

बिलासपुर. प्रदेश की भूपेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में धान खरीदी का आगाज कर दिया है। मोपका स्थित तोरवा धान मंडी में नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने धान खरीदी का शुभारंभ किया और किसानों से उनके अनुभवों को जाना।

विधायक पाण्डेय ने मोपका तोरवा धान मंडी सोसाइटी में भूपेश सरकार की धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान भाइयों का उत्साह देखा और पुराने अनुभवों को किसानों से साझा किया। इस दौरान श्री पाण्डेय के समक्ष सभी अन्न दाता किसानो ने सरकार के प्रति विश्वास जताया। धान खरीदी केंद्र में टोकन प्रक्रिया की शुरुआत के साथ किसानों का धान तोलना शुरू किया गया।

भूपेश सरकार किसानों के साथ..विधायक

इस अवसर पर विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ है और उनके साथ पिछले दो वर्षों से धान खरीदी में न्याय करते हुए आ रही है किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नही है पुछले वर्ष 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था इस वर्ष उससे भी ज्यादा खरीदेगे।

You May Also Like