लायंस क्लब ने 150 जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट, कॉपी,पेन भेंट किया.

बिलासपुर. लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा लायंस भवन में सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के लिए रेनकोट, कॉपी एवं पेन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 बच्चों को रेनकोट एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुँचाना है तथा बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करना क्लब की प्राथमिकता है।


क्लब के सचिव मनीष चंदेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष सीए रौनक अग्रवाल ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजित मिश्रा, अध्यक्ष प्रेस क्लब ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत सहारे ने किया।


कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर के सीए विनोद मित्तल,डॉ अरुण शुक्ला,इत्तफाक सागरी, एन के भंडारी, जी एल जैन,देवेंद्र टुटेजा, मोहन होनप,श्रीकांत सहारे,नरेश लिखमानिया, विमल केडिया, डॉ राजेश दुबे, रमेश अग्रवाल, विजय क्रांति तिवारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।





You May Also Like

error: Content is protected !!