किराया भंडार में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी; दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।





You May Also Like

error: Content is protected !!