बिलासपुर. शहर के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित Acharya Institute ने CBSE Board 10th Result 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम दर्ज किया है। इस वर्ष संस्थान का 100% परिणाम रहा, जो न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। यह उपलब्धि छात्रों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त कर Acharya Institute का नाम गौरवान्वित किया। प्रमुख छात्रों में ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर संस्थान का मान बढ़ाया।

परिणामों की विशेष उपलब्धियां इस प्रकार रहीं अंशिका अग्रवाल (98.4%), तनिषा चौधरी (98.4%), एम.डी. अरज़ान (97.6%), यश घड़श्याम (97.4%), आराध्या अग्रवाल (97.2%), विनायक गुप्ता (97%), अथर्वा क्रिसमुक्स (97.2%),अकांक्ष अग्रवाल (96.4%), नैतिक मेश्राम (96.4%),, अन्वी श्रीवास्तव (95.8%), सचित यादव (95.8%), आदिता कौशिक (95.8%), सिमरन मोटवानी (95.4%), आस्था सोनी (95.4%), अनन्या भावरसर (95.0%), नविका सिंह (95.0%), प्रदीप्ति शर्मा (95.0%) एवं समृद्धि मिश्रा (95.0%)
*95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18+ विद्यार्थी*,
*90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70+ विद्यार्थी*,
*तथा 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135+ विद्यार्थी सफल रहे।*
ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि Acharya Institute न केवल टॉपर्स तैयार करता है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संदीप द्विवेदी सर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकें।”
उन्होंने आगे बताया कि संस्थान में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर किया जाता है। यही कारण है कि Acharya Institute हर वर्ष लगातार शानदार परिणाम देता आ रहा है और विद्यार्थियों व अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है।
अंत में, संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी Acharya Institute इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए रखेगा।



