हटकेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब, महाभंडारे में हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद

रायपुर। सावन के पहले सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की. अमित जैन, नेहा जैन, निलेश गोयल, अजय अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने सभी भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया. डायरेक्टर अमित जैन ने कहा कि पिछले कई वर्षों से महादेव घाट मंदिर में हम लोग पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. सावन के पहले दिन हमने कहा था कि विशाल महाभंडारा कराएंगे, आज बड़ी संख्या में भक्तों ने महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. हम भगवान शिव से कामना करते हैं कि वह सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करें.


निलेश गोयल ने कहा कि सावन में जो व्रत किए हैं वो श्रद्धा से यहां आते हैं. भगवान शिव की कृपा से हमें पहले ही सावन सोमवार को भंडारा कराने का मौका मिल. सभी से सहयोग मिलेगा तो आगे भी हम अच्छे से कार्यक्रम करेंगे.

अजय अग्रवाल ने बताया कि उद्देश्य बिल्कुल साफ है. हमारा इस मंदिर से विशेष लगाव है. सावन के पहले दिन हमारा मन था कि हम भंडारा कराएंगे, जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकें. प्रभु की कृपा हमारे ऊपर बनी रहे. यही हमारी शुभकामनाएं है. भंडारा करने का अवसर हमको पहली बार मिला है. मंदिर हम काफी सालों से आते रहे हैं.






You May Also Like

error: Content is protected !!