शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जंगलों में आतंक का पर्याय बने जंगली हाथी 'E-5' को आखिरकार रेस्क्यू कर लिया गया है।
तीन लोगों की जान लेने वाले इस हाथी को काबू करना नामुमकिन लग रहा था, लेकिन बांधवगढ़ के एक पालतू हाथी रामा की दोस्ती ने इस खतरनाक ऑपरेशन को बेहद भावुक मोड़ दे दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हाथी स्वभाव से हिंसक नहीं था, बल्कि अपने झुंड के छत्तीसगढ़ लौट जाने के कारण अकेलेपन और गहरे तनाव यानी डिप्रेशन से जूझ रहा था।



