गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी स्वर्णभूमि कालोनी निवासी आरोपी गोपाल गोयल के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है.




पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट समेत कई धराओं के तहत सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है.








You May Also Like

error: Content is protected !!